ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज टेबल टेनिस पुरुष चैंपियनशिप के लिए टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स विभाग के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए टीम आज राजकीय महाविद्यालय ज़ुखाला, जिला बिलासपुर, के लिए रवाना हुई।
उन्होनें कहा कि टीम चयन के लिए एक विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को विशेष अवसर दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वालीबॉल चैंपियनशिप में ,महाविद्यालय बंगाणा के वॉलीबॉल टीम ने पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रथम और बॉक्सिंग पुरुष मे रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय और इस क्षेत्र का नाम रोशन किया था ।
निश्चित तौर पर ये छात्र राजकीय कॉलेज ज़ुखाला में होने वाली हिमाचल प्रदेश इंटर टेबल टेनिस में अपना दबदबा कायम रखेंगे। इस अवसर पर टीम मैनेजर प्रोफेसर कमलेश, प्रोफ़ेसर नंद लाल, स्पोर्ट्स मेंबर डॉ. कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।