HomeHimachalबंगाणा वन विभाग पकड़ा वन काटुआ, आरा मशीन सहित 22 खैर के...

बंगाणा वन विभाग पकड़ा वन काटुआ, आरा मशीन सहित 22 खैर के मोछे बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 मौके से 9 ताजे ठूंड भी मिले, दो दिनों में अवैध कटान के 6 आरोपी गिरफ्तार

ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बंगाणा फॉरेस्ट रेंज में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन काटुए को मौके पर पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आरा मशीन सहित 22 खैर के मोछे बरामद किए हैं, जबकि घटनास्थल से 9 खैर के ताजे ठूंड भी मिले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंगाणा रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक वन क्षेत्र में अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई की जा रही है। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड प्रवीण कुमार, अंकुश तथा हासिफ भट्टी को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।

टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खैर के पेड़ों को काटने में लगा हुआ था। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही वन काटुए को पकड़ लिया। मौके पर टीम को एक आरा मशीन बरामद हुई, जिसका इस्तेमाल पेड़ों की कटाई के लिए किया जा रहा था। इसके साथ ही 22 खैर के मोछे भी बरामद किए गए, जो काटकर तैयार किए गए थे। वन विभाग की टीम को मौके से 9 खैर के ताजे ठूंड भी मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने हाल ही में पेड़ों की कटाई की है। अधिकारियों का मानना है कि कटान करने वाले कुछ मोछे कहीं और छुपाकर रख सकते हैं या फिर अवैध रूप से कटान कर मौके से फरार हो गए होंगे। इस आशंका के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने बंगाणा पुलिस को भी मौके पर बुलाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा वन विभाग की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों के भीतर अवैध कटान से जुड़े मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। विभाग का कहना है कि अवैध कटान के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इस संबंध में जिला ऊना के डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें दिन-रात सक्रिय हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीमें सिविल ड्रेस में भी विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं, ताकि अवैध कटान करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि उन्हें कहीं अवैध कटान की सूचना मिलती है, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -