ऊना/सुशील पंडित : समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत ग्राम पंचायत डंगोली में पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है | उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जन प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने लोगो को बेटी बचायो बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जागरूक किया | इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभावों बारे भी विस्तृत जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग से सी. एच. ओ. रीना ने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप करवाना अति आवश्यक है तथा उनका समय पर वैक्सीनेशन व टीकाकरण भी करवाया जाना आवश्यक है। आयुर्वैदिक चिकित्सक संजीव पठानिया ने कहा कि गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशुओं को संतुलित पौष्टिक आहार लेना चाहिए, आयरन फोलिक एसिड की टेबलेट के साथ-साथ मिनरल्स युक्त, कैल्शियम, आयरन युक्त आहार लेना चाहिए तथा कुपोषित और अल्प कुपोषित बच्चों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए और उन्हें किसी विशेषज्ञ डॉक्टर व डाइटिशियन से परामर्श करके उचित उपचार करवाने के साथ-साथ पौष्टिक आहार देकर उसके स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने सभी को निरोग रहने के लिए योग के महत्व के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर नरेश एंड टीम ने नशा मुक्ति अभियान पर लघु नाटिका द्वारा लोगो को जागरूक किया | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी ने गाना सुना कर नशे के दुष्परिणाम के बारे में लोगो को जागरूक किया | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला ने आंगनवाड़ी की सेवायों के बारे में गाना सुना कर लोगो को जागरूक किया| इस अवसर पर गर्भवती महिला चंचला की गोदभराई की गयी तथा बच्चे आरव ठाकुर का अन्प्राशन करवाया गया ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके|
