झांसी: कल यानि गुरुवार को अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी एसटीएफ द्वारा एनकाउंटर कर दिया गया था, जिसके बाद से ही अतीक गहरे सदमे में हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर अतीक लॉकअप में पूरी रात सदमे में रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कानूनी पेचीदगी के कारण अतीक अपने बेटे असद के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाएगा। बीते दिन गुरुवार को हुई देरी की वजह से कोर्ट में कागजात दाखिल नहीं हो सके और आज कोर्ट बंद है। इन हालातों में अब असद के नाना और उसके मौसा उसकी बॉडी को लेने झांसी जाएंगे। यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद के साथ-साथ शूटर गुलाम का भी झांसी में एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि ये दोनों उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी थे।

अपने बेटे के जनाज़े में शामिल नहीं हो पाएगा अतीक, जानें क्या रही वजह
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -