पंचकूला : बहुचर्चित छात्रवृति घोटाले में रिश्वत लेने वाले आरोपी ईडी के सहायक निदेशक रहे विशाल दीप को पंचकूला पुलिस ने कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया है। मोबाइल फोन से हुए खुलासा के आधार पर जांच टीम ने कई बिंदुओ पर जांच किया। वहीं जांच में जुटी टीम यह भी पता लगा रही है कि फोन पर धमकी देने वाले गैंगस्टर रोहित गुर्ज्जर से आरोपी विशाल दीप संपर्क में कैसे आया था। इसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए साइबर सेल की मदद ले रही है।लॉरेंस बिश्नोई के अलावा तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर अंकेश लकड़ा के कहने पर कई मामलों में रोहित गुर्ज्जर ने दिल्ली नांगलोई मिठाई दुकानदार से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग की थी। पैसा नहीं देने पर मिठाई की दुकान के बाहर भी फायरिंग करवाई थी।
इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और उसके करीबी शूटरों का नाम सामने आया था। इसके अलावा दिल्ली के कई अन्य मामलों में गैंगस्टर रोहित गुर्ज्जर का नाम सामने आया था। इस मामले के बाद पंचकूला सेक्टर-16 रहने वाले विशाल बंसल को जान से मारने और 50 लाख की रंगदारी का मामला सामने आया है। बालीवुड दबंग सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली सोशल मीडिया में एक्टिव रहती हैं और लॉरेंस बिश्नोई को भाई बोलते हुए पोस्ट किया था। सोमी अली ने गैंगस्टर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए सीधा मैसेज है। लिखा था कि नमस्ते लॉरेंस भाई, जानकारी मिली है कि आप जेल में रहते हुए जूम कॉल कर रहे हो, मुझे आपसे कुछ बातें करनी हैं। यह बताएं की बात कैसे होगी। आगे एक्ट्रेस ने यह भी लिखा कि वह राजस्थान में बने आपके मंदिर दर्शन करने आना चाहती हैं।
फिर मोबाइल नंबर मांगा था। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद से बालीवुड अभिनेत्री का नाम लॉरेंस के साथ चर्चा में खूब आया था। बालीवुड की एक्ट्रेस सोमी अली का नाम लॉरेंस से जुड़ने की वजह से अब जांच टीम विशाल दीप से बालीवुड की किन अभिनेत्री से संपर्क रहा है इसके बारे में पूछताछ की जा रही है। सेक्टर-16 के रहने वाले राजनीश बंसल के भाई विकास बंसल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जान से मारने और 50 लाख रंगदारी का रिपोर्ट दर्ज किया है। इसी मामले में पंचकूला पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को मुंबई से काबू में लिया है। कोर्ट में पेश करके आरोपी को अम्बाला जेल भेज दिया गया।
