Punjab Govt
HomeHaryanaरिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जींदः हरियाणा के जींद में एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर थाना एएसआई महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। ACB के अधिकारी ने कहा कि एएसआई महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) करनाल को दी शिकायत में बताया कि 2 मार्च की रात को वह, उसका भाई सागर और मजदूर प्रिंस खेत में सोए हुए थे।

तभी बाइकों पर सवार होकर 8-9 लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें सागर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावर युवक उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। उसके साथ बरसाना गांव का छोटा नामक युवक भी था। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

एएसआई महेंद्र मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा था और आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। पवन ने इसकी शिकायत करनाल एसीबी को दी। इसके बाद एएसआई महेंद्र को रिश्वत की राशि लेने के लिए मनोहरपुर के ही खेत में बुला लिया। एसीबी की टीम पहले से ही खेत में छिपी थी। 15 हजार रुपए लेकर एएसआई महेंद्र सिंह जैसे ही वहां से निकलने लगा तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया। हाथ धुलवाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। आरोपी के पास से एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -