Punjab Govt AD
HomeNationalकलाकार पर छिड़का Petrol, झुलसने से हालत गंभीर, देखें वीडियो

कलाकार पर छिड़का Petrol, झुलसने से हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरादाबादः मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा नया मुरादाबाद सेक्टर 13 में किराये के मकान में रह रहे झांकी कलाकार रितिक ठाकुर संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गए। इस दौरान उनके पड़ोसी के भी हाथ जले हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में रितिक के पिता ने उसी मकान में किराये पर रहने वाले चंदौसी निवासी दंपती और एक अन्य महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस की जांच में प्रेम संबंधों में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है।

जानकारी मुताबिक, मझोला के मंगूपुरा निवासी विश्वदीप सिंह का बेटा रितिक ठाकुर (30) जागरण में झांकी कलाकार है। वह परिवार से अलग मंगूपुरा में ही किराये के मकान में रहता है। इसी मकान में संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सीता रोड निवासी मुकेश अपनी पत्नी खुशबू के साथ रहते हैं। मकान के तीसरे कमरे में माला नाम की महिला रहती है।
रितिक, मुकेश, खुशबू और माला एक साथ ही जागरण में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने बयान दिया है कि रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। वह कमरे से जलती हालत में बाहर आया तो मुकेश और उसकी पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मुकेश के हाथ भी झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और किसी तरह रितिक के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और रितिक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। आस पड़ोस के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि रितिक का किसी महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। प्रेम संबंध को लेकर ही विवाद हुआ था। रितिक के पिता ने मझोला थाने में मुकेश, उसकी पत्नी खूशबू और माला के खिलाफ केस दर्ज कराया है जिसमें आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर उसके बेटे के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -