Punjab Govt AD
HomeInternationalसेना के हेलीकॉप्टर और यात्री विमान की टक्कर, 19 की मौत, देखें...

सेना के हेलीकॉप्टर और यात्री विमान की टक्कर, 19 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ईगल फ्लाइट में क्रू मेंबर सहित 64 यात्री थे सवार

वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के पास बुधवार देर रात को एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान आग के गोले में तब्दील होकर पोटोमैक नदी में जा गिरा। अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के अनुसार यह एक छोटा यात्री विमान था, जो कैन्सस के विचिटा से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। विमान रनवे पर लैंड करने वाला था, उसी दौरान सेना के हेलीकॉप्टर से टकरा गया। आइए हादसे के बारे मे जानते हैं।

अमेरिकन एयरलाइंस का यात्री विमान करीब 64 लोगों को लेकर कैन्सस से वॉशिंगटन डीसी आ रहा था। रीगन नेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने के पहले विमान की हवा में ही हेलीकॉप्टर से टक्कर हो गया। टक्कर के बाद में आसमान में विशाल आतिशबाजी जैसा दृश्य नजर आया। मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद विमान और हेलीकॉप्टर वॉशिंगटन की पोटोमैक नदी में जा गिरे। तत्काल पुलिस और अन्य एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया है। अभी तक नदी से 19 शव निकाले गए हैं। देर रात (स्थानीय समयानुसार) में अभियान जारी है।

एयरलाइन ने बताया कि कैंसस से वॉशिंगटन डीसी जा रही अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 में 60 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। इसकी टक्कर अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से हुई, जो तीन सैनिकों को लेकर जा रहा था। हेलीकॉप्टर में कोई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सवार नहीं था। एफएए ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त बॉम्बार्डियर क्षेत्रीय जेट विमान अमेरिकन एयरलाइंस की सहायक कंपनी पीएसए एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा रहा था। बुधवार रात करीब 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय एक सिकोरस्की यूएच-60 हेलीकॉप्टर से ‘हवा में टकरा’ गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -