HomeNationalकहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मिलवटी Sauce, विभाग ने...

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मिलवटी Sauce, विभाग ने की Raid, 200 लीटर बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़: कहीं आप भी को सॉस खाने के शौकिंग है तो यह खबर आपके में अहम है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मोहल्ला पन्नापूरी में स्थित घर में रेड की। इस दौरान टीम ने कार्रवाई के दौरान घर में रेड के दौरान भारी मात्रा में नकली टोमेटो सॉस पकड़ी है। दरअसल, घर में ही फैक्ट्री बनी हुई थी, जहां नकली टोमैटो सॉस तैयार की जा रही थी।

छापे के दौरान केमिकल कलर और एसिड से टोमेटो सॉस तैयार होते देख अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने 200 लीटर टोमेटो सॉस को तुरंत सीज कर दिया और सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

 

सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ला पन्नापूरी निवासी सोनू अपने मकान में ही नकली टोमेटो सॉस की फैक्ट्री चला रहा था और नकली टोमेटो सॉस तैयार कर आसपास एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई कर रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को नकली टोमेटो सॉस तैयार कर एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी।

सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मोहल्ला पन्नापुरी के मकान में छापा मारा। मकान के अंदर चल रही टोमेटो सॉस की फैक्ट्री में केमिकल कलर और एसिड से नकली टोमेटो सॉस तैयार की जा रही थी जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक बताई जा रही है।

खाद्य विभाग की टीम ने जब मकान मालिक से इसके संबंध में जानकारी ली, तो फैक्ट्री मालिक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर मिली करीब 200 लीटर नकली टोमेटो सॉस को सील कर दिया। नकली टोमेटो सॉस का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये नकली टोमेटो सॉस आसपास के होटल और रेस्टोरेंट में सप्लाई होती थी।

सुनील कुमार ने बताया कि इनकी शिकायत काफी समय से मिल रही थी। हापुड़ में इस तरह से कई जगह सॉस बनाया जा रहा है जो कि वेजिटेबल बताया जा रहा है। यह लाल रंग का इन्होंने बनाया हुआ है लेकिन इसमें खतरनाक कलर और एसिड डाला हुआ है और इसमें क्या डाला है जांच के बाद ही पता चलेगा। यह खाने लायक तो बिल्कुल नहीं है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -