Punjab Govt
HomeHimachalबाल विकास परियोजना गगरेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों...

बाल विकास परियोजना गगरेट में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतू मांगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊनासुशील पंडित: बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त चल रहे पदों के लिए आवेदन 13 दिसम्बर, 2024 तक मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की पात्र महिला अभ्यर्थी अपना आवेदन सादे कागज़ पर भर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गगरेट में 13 दिसम्बर सायं 5 बजे तक जमा करवा सकती हैं। यह जानकारी बाल विकास अधिकारी गगरेट विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार के लिए अपने सभी मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गगरेट में उपस्थित होना अनिवार्य है।

योग्यता एवं मानदंड
विजय कुमार ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नही होनी चाहिए जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए। प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज प्राप्त नहीं किया जाएगा।

ये रहेगी साक्षात्कार की प्रक्रिया
उन्होंने कहा कि विज्ञापित पदों के लिए चयन कुल 25 अंकों में से योग्यता के आधार पर होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10$2 के अंक प्रतिशतता के अधिकतम पास अंक के आधार पर शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे, जिसमें 10$2 में अंकों का प्रतिशत अधिकतम 7 अंकों के अधीन आनुपातिक आधार पर होगा। उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 3 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे, जिसमें स्नातक के लिए 2 अंक तथा स्नातकोत्तर और ऊपर के लिए 1 अंक रखा गया है। कार्य अनुभव के लिए अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे, इसमें संबंधित पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/आंगनवाड़ी सहायिका/बाल सेविका/बालवाड़ी शिक्षक/नर्सरी शिक्षक/सिलाई शिक्षक/ईसीसीई की शिशु पालक, जिन्होंने 10 महीने तक काम किया है, उन्हें प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए एक अंक दिया जाएगा, जो अधिकतम 3 अंकों के अधीन होगा। 40 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाली दिव्यांग महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।

इसमें यह शर्त रहेगी कि विकलांगता इस प्रकार की ना हो कि वह उनकी नौकरी की जिम्मेदारी के निर्वहन में बाधा उत्पन्न करे। एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 2 अंक, राज्य गृह निवासी,बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, विवाहित महिलाएं जिनके पति का पिछले 7 वर्षों से पता नहीं चल पा रहा है, महिलाएं जो अपने पतियों द्वारा परित्यक्त हैं और जो अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं, के लिए 3 अंक दिए जाएंगे। जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाले परिवारों की अविवाहित लड़की के लिए 2 अंक या जिनके कोई पुत्र नहीं है ऐसे दो पुत्रियों वाली विवाहित महिलाओं के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 3 अंक दिए जाएंगे।

यहां भरे जाएंगे पद
उन्होंने बताया कि अप्पर कोपरेटिव सोसाईटी और मटियालिका संघनेई में एक-एक पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का तथा रायपुर अप्पर बुखायपुर, रायपुर कुम्हार बस्ती, लोअर मंदवाड़ा, घनारी चांग बस्ती, पिरथीपुर महिला मंडल, पिरथीपुर लोहार बस्ती, मैदानगढ़, बडोह भटिटयां, हरिजन बस्ती, भरवाईं रोड़, ओयल आश्रम, लोअर भंजाल- दो पठवाल, बाणदू-दो, क्ुआं वाला मुहल्ला और रोड साईड मवा कोहलां में आंगनबाड़ी सहायिकाओं से एक-एक पदा भरा जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -