ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विजयी हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार सांसद चुने गए हैं। उनकी लोकप्रियता और विकास कार्यों के कारण उन्हें लगातार इस क्षेत्र से समर्थन मिलता रहा है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 182357 मतों से हराया। अनुराग ठाकुर ने 607068 मत हासिल किए व सतपाल रायजादा को 424711 मत प्राप्त हुए। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा हमरीपुर संसदीय क्षेत्र से 10 और प्रत्याशी मैदान में थे, वहीं 5178 लोगों ने नोटा को चुना। अनुराग ठाकुर की इस जीत से भाजपा को क्षेत्र में मजबूती मिली है। उनकी इस जीत ने उन्हें पार्टी में और भी अधिक प्रभावशाली बना दिया है।
हमीरपुर सांसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर पांचवीं बार 182357 मतों से विजयी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -