Punjab Govt
HomeHimachalअनुराग ठाकुर ने ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्यों को कराया...

अनुराग ठाकुर ने ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्यों को कराया संसद का भ्रमण,

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लोकसभा स्पीकर, रक्षा मंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों से मिले ऊना के ज़िला परिषद सदस्य 

ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना ज़िले के 14 जिला परिषद सदस्य केंद्रीय सूचना प्रसारण व युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री के आमंत्रण पर आज नई दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने मॉनसून सत्र के दौरान संसद भवन का अवलोकन किया हुआ कई माननीय सदस्यों से मिलकर चर्चा परिचर्चा की। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने सभी सदस्यों को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी व राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल जी से मिलवाया। सभी मंत्रीगणों ने जिला परिषद सदस्यों से वार्तालाप कर अपने निजी अनुभव साझा किए और आने वाले भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
संसद भवन का भ्रमण व माननीय मंत्री से भेंट पर सभी जिला परिषद सदस्य खुश दिखे व इस अवसर हेतु अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्यों में नीलम कुमारी, कृष्ण पाल शर्मा, कुलदीप कुमार, रजनी मनकोटिया, सतीश कुमार, रजनी कुमारी, नरेश कुमारी,  सत्या देवी, उर्मिला देवी , कमल किशोर सैनी,  रमा कुमारी, ओमकारनाथ, रजनी बाला, संगीता देवी और सुशील कालिया जी शामिल रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -