Punjab Govt AD
HomeHimachalएंटी नार्कोटिक्स टीम ने पकड़ी अफीम और चरस

एंटी नार्कोटिक्स टीम ने पकड़ी अफीम और चरस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सीआईडी की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फ़ोर्स को विशेष अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एएनटीएफ की टीम ने बीती शाम अजनोली बेला में एक व्यक्ति द्वारा तुड़ी में छिपाई गई 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव लोअर अरनियाला का रहने वाला कुलभूषण पुत्र राम कृष्ण नशीले पदार्थों की सप्लाई करता है जिसके बाद एएनटीएफ टीम कांगड़ा इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल पुनीत, अमित कुमार, रोहित कुमार और अमित कश्यप पर आधारित टीम ने कुलभूषण को काबू किया और अजनौली बेला में स्थित झुग्गी की तलाशी लेने पर 1 किलो 30 ग्राम अफीम व 509 चरस बरामद की है। एएनटीएफ कांगड़ा टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और नशे के तस्करों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जायेगा। आरोपित के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -