पंचकूला। जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्करों को किया काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज भीम सिंह व उनकी टीम ने छापामारी करते हुए दो नशा तस्करों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को अवैध नशीले टेबलेट, इन्जेक्शन इत्यादि के साथ गिरफ्तार किया गया और दूसरे आरोपी को अवैध नशीला पदार्थ चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गये आरोपियो की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र जयपाल वासी राजीव कालोनी सेक्टर 17 पंचकूला को को अवैध नशीली दवाईंया सहित गिरफ्तार किया गया इसके अलावा रामनाथ पुत्र लाल जी वासी गांव कयोंटली थाना खजनी जिला गोरखपुर उतर प्रदेश हाल किरायेदार सेक्टर 16 पंचकूला को अवैध नशीला पदार्थ चरस सहित गिरफ्तार किया गया।