नई दिल्ली: दिल्ली के कई स्कूलों को आज फिर बम उड़ाने की धमकी मिली है। बम से उड़ाने की धमकी को स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है। और छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी दहशत फैली हुई है। सुबह-सुबह स्कूल प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल पढ़े तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में धमकी मिलने की खबर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंचीं और स्कूलों को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

Also Read in english:
Bomb Threats Spark Panic at Multiple Delhi Schools; DPS Dwarka Postpones Mid-Term Exams
मिली जानकारी के अनुसार, आज DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय को धमकी भरे ईमेल आए है। द्वराका और नजफगढ़ की तरफ के कुछ स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल आए हैं। दिल्ली फायर ब्रिगेड को नजफगढ़ के स्कूल से सुबह साढ़े 6 बजे पहली कॉल मिली थी। इस समय स्कूलों में दिल्ली पुलिस की टीमें, फायर ब्रिगेड की टीमें, बम और डॉग स्कवायड की टीमें मौजूद हैं। जिन स्कूलों में सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, वहां अभी तक कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।
यह पहली घटना नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ हो बताया जा रहा है कि शनिवार को यह धमकी भरा मेल दिल्ली-एनसीआर के कुछ और स्कूलों को भी भेजी गई हैं। जिससे माता-पिता और बच्चों में डर का माहौल है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी जगह से कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। स्कूल के बाहर मौजूद एक अभिभावक ने कहा, “जब फोन आया कि स्कूल में बम की धमकी मिली है तो हम सब डर गए। बच्चे सुरक्षित हैं, यही राहत की बात है।
वहीं मौके पर मौजूद कैट एम्बुलेंस कर्मी ने बताया कि सुरक्षा और सतर्कता के चलते मेडिकल स्टाफ और एम्बुलेंस भी मौके पर तैनात की गई थी, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद की जा सके। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि यह धमकी भरा मेल लगभग सुबह 6:00 बजे स्कूल की ऑफिशियल जीमेल पर प्राप्त हुआ जिसके बाद हमने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बच्चों को स्कूल भेजने में घबराएं नहीं। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने तक सुरक्षा इंतज़ाम कड़े रहेंगे और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
दिल्ली के लगातार स्कूलों को मिल रही धमकियों पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा,”दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम धमकी मिल रही हैं। हर तरफ़ अफ़रा-तफ़री हो जाती है, स्कूलों की छुट्टी होती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है… लेकिन एक साल से न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई। 4 इंजन वाली BJP सरकार राजधानी की सुरक्षा तक नहीं संभाल पा रही। माता-पिता रोज़ डर में जी रहे हैं. आख़िर ये सब कब खत्म होगा?
