Punjab Govt AD
HomePunjabPatialaविदेश में एक और पंजाबी युवक की हुई मौ'त

विदेश में एक और पंजाबी युवक की हुई मौ’त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः विदेशों में गए पंजाबी युवकों की मौत होने के आकंड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दसूहा के हलेड घोगरा गांव के 25 वर्षीय अजय कुमार की आर्मेनिया में मौत होने का मामला सामने आया है। अजय करीब 4-5 माह पहले ही विदेश गया था। वहां बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 

मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बात हुई थी। तब अजय ने बताया था कि उसे बुखार है। इसके बाद दिन-ब-दिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। कल फोन आया कि उनके बेटे अजय की मौत हो गई है। 

परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से शव को पंजाब लाने की अपील की है। सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। बेटा ही घर का कमाने वाला था। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाया जाए ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -