ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के नेता सुभाष मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल ओर बदोली में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को इनाम वितरण किए। बदोली स्कूल में कार्यक्रम का आगाज ज्योति प्रज्वलित करके सरस्वती बंदना के साथ किया गया। बही मंच से मुख्यातिथि को स्कूल स्टाफ एवं एसएमसी द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।
बही संबोधन में विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि 1,50 करोड़ की लागत से वसाल स्कूल में साइंस भवन बनेगा और उसके लिए बजट का प्रावधान भी हो चुका है। बहुत जल्द साइंस भवन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। ताकि छात्रों को इसकी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए हर सुविधाएं मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है। लेकिन स्कूल स्टाफ पढ़ाई के साथ साथ छात्रों को अच्छे संस्कार ओर खेल कूद प्रतियोगताओं में भी रुचि बढ़ाने का काम करें। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाने का काम किया जा रहा है। वहीं करोड़ों रुपए छात्रों की सुविधाओं को देने पर खर्च हो रहे हैं। अब स्कूल स्टाफ भी अपने स्कूलों में बेहतर शिक्षा के साथ संस्कार देने पर बल दें। ताकि सभी अभिभावक प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को भेजने की बजाए सरकारी स्कूलों का रुख करें व कुटलैहड़ में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़े। विधायक ने बदोली स्कूल के लिए पांच लाख बाउंड्री बॉल व संस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए दोनों स्कूलों बसाल ओर बदोली के लिए 5100,5100 रुपए और प्राइमरी बिंग के लिए 2100, 2100 रुपए देने की घोषणा की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदोली की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने पेश करते हुए बताया कि शिक्षण संस्थान किसी भी क्षेत्र व देश की शिक्षा प्रणाली की प्रयोगशाला होती है जिसे हम अपने देश में शिक्षा के मंदिर की उपमा देते हैं । उन्होंने कहा कि इस पाठशाला का इतिहास प्राचीन होने के साथ-साथ गौरवमय भी रहा है ।इस विद्यालय की स्थापना अप्रैल 1905 में सनातन धर्म प्राथमिक विद्यालय बदोली के रूप में हुई थी। इस विद्यालय के संस्थापक पंडित भीखम राम शर्मा थे बाद में पाठशाला का नाम राजकीय माध्यमिक पाठशाला बदोली रखा गया ।सन 1990 में इसे स्तरोन्नत करके इसे राजकीय उच्च पाठशाला का दर्जा प्राप्त हुआ।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पाठशाला में नया भवन एक करोड़ 37 लाख से जो की तीन मंजिला बनना स्वीकृत हुआ है जिसके एक तल के भवन का निर्माण हो चुका है और दो मंजिल का कार्य अभी प्रस्तावित है ।
छात्र संख्या
प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में बदोली ,बटूही, बड़शाला ,ढठवाड़ा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं शिक्षा सत्र 2024- 25 में लगभग 75 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में कक्षा 11वीं और 12वीॅ में केवल कला संकाय की ही कक्षाएं चलती हैं ।
इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में बड़े-बड़े पदों पर कार्य करते हुए देश की सेवा कर रहे हैं ।”अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती” पट्टिका पर शोभायमान महान हस्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उच्च पदों को प्राप्त करते हुए इस विद्यालय का नाम रोशन किया है ।पिछले वर्षों में शिक्षा ग्रहण चुके कर चुके विद्यार्थियों ने इस विद्यालय की मान मर्यादा को बढ़ाते हुए देश में शिक्षा के क्षेत्र में ,पुलिस सेना व इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके बड़े-बड़े उद्योग व कंपनियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक क्षेत्र में प्रतियोगिता की भावना जागृत करने के लिए छात्रों के तीन सदनों में बांटा गया है विद्यालय में कंप्यूटर लैब और ज्ञान प्रोजेक्टर भी शिक्षा का स्तर ऊंचा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं इको क्लब के माध्यम से स्कूल विद्यालय प्रांगण में इको फ्रेंडली पर्यावरण का निर्माण करवाया गया है मुख्यमंत्री विद्यालय हरित क्रांति योजना के अंतर्गत प्रांगण में 10 पौधे आरोपित किए गए हैं जिनका विकास का निरंतर ध्यान रखा जा रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, देसराज गौतम,शोभित गौतम स्थानीय प्रधान प्रशासनिक अधिकारी, प्रधानाचार्य सतीश कुमार, उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार, लक्ष्मण सिंह, रुपेश रमन, यशपाल धरवाल,विशव कुमार, राजीव कुमार,सोहन सिंह शास्त्री, मैडम अनु, सीमा, कृष्णा तथा रजनी बाला पूनी, एसएमसी सदस्य एवं अभिभावक मौजूद रहे।
