ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड विस क्षेत्र का हर सरकारी स्कूल का मंच केवल छात्रों को समर्पित होगा। और मंच पर केवल छात्र ही भाषण एबम सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। राजनीतिक बातों के लिए ओर बहुत मंच है। स्कूलों में किसी प्रकार की कोई राजनीति बात या फिर पक्ष बिपक्ष तर्क नहीं होगा। यह बात कुटलैहड़ के विधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने राजकीय बारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूर कला में वार्षिक समारोह में शिरकत करके सम्बोधन में कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हमने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई बदले की भावना से काम नहीं किया है। और हमारे कुटलैहड़ के जो पांच दर्जन शिक्षक बाहरी जिलों में थे। उन्हें कुटलैहड़ में लाकर शिक्षा के क्षेत्र को उच्च करने का प्रयास किया है। हमने चुनाबो के बाद खुले मंच से सम्बोधन में कहा है। कि अब चुनाव खत्म तो राजनीति भी खत्म। हम सभी ने मिलकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करनी है। ताकि कुटलैहड विस क्षेत्र का नाम पूरे हिमाचल के साथ देश मे चमके।
बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शिक्षा के क्षेत्र को उच्च स्तर तक पहुंचाना है। और एक वर्ष में कुटलैहड़ के प्राईमरी बिंग के भवनों एबम अन्य कार्यो के लिए 70 लाख की धनराशि मिली है। जो इतिहास में पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते 20 बर्षो में कुटलैहड विस क्षेत्र में एक तबादला माफिया सक्रिय था। हमने उसे भी खत्म किया है। और एक वर्ष में हमने किसी सरकारी कर्मचारी को बिल्कुल प्रताड़ित नहीं किया है। भुटटो ने कहा कि जो नन्हे बच्चे स्कूलो में शिक्षा ग्रहण कर चुके है। अब इनका भविष्य भी केंद्र सरकार गर्त में डाल दिया है। पहले युवा भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सैनिक अकादमियों में प्रशिक्षण लेते थे। लेकिन अब चार वर्ष भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद अग्निबीर बनकर घर लौटने पर युबाओ में भारतीय सेना में सेवाएं देने का जज्बा खत्म कर दिया है। बही स्कूल पहुंचने पर मुख्यतिथी एबम विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो का भव्य स्वागत किया गया। और मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद मंच से समानित किया गया। बही स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी का मनमोह लिया।
स्कूल के मुख्याध्याक ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। ओर उनकी मांगों पर स्कूल के भवन मुरम्मत के लिए 5 कमरे खेल मैदान के अलाबा स्कूल और पँचायत की सभी मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। और स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 21 हजार देने की घोषणा की। इस मौके राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सयोजिक सुरिंदर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ बिजय डोगरा, कुटलैहड़ के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,महासचिंव अजय शर्मा,उपप्रधान जीवन शर्मा,युवा नेता अर्चित शर्मा के अलाबा स्कूल स्टाफ एबम अधिकारी कर्मचारी ओर गणमान्य लोग मौजूद रहे।
