मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहे छात्र किये सम्मानित
नालागढ़/ सचिन बैंसल : बद्दी के खेड़ा नानोवाल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावी और खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कंगारू कंपनी के उपाध्यक्ष एमए खानपुरी, एचआर प्रबंधक सुनील कुमार तनवर और खेडा पंचायत की प्रधान तृप्ता देवी ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को पुरस्कार बांटे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों की ओर से भांगड़ा, गिद्दा, नाटी, डंबल आदि कार्यक्रम किए गए। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पर्यावरण सुरक्षा और नशा मुक्ति पर नाटिका का मंचन किया। जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपुर आनंद लिया। स्कूल की प्रधानचार्य बबिता परमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
मुख्य अतिथि ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैरिट में आने वाले छात्र शिवम चौरासिया, रवीता यादव, शुभम गुप्ता और प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया। प्रदेश भर रिले दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अतुल कुमार और हैंडबाल में प्रिया और ममता देवी को सम्मानित किया गया। अंडर 19 वर्ग में मार्च पास्ट में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रों को सम्मानित किया। प्रार्थना सभा में बेहतर कार्य करने पर कल्पना हाऊस, खेल में पटेल हाउस को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान राम क र्ण, समिति के सदस्य और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा। मंच का संचालन काश्मी, मुस्कान और शिक्षक उर्मिला देवी ने किया।
