Punjab Govt AD
HomeHimachalपिपलू घलूँ व सरोह स्कूल में हुआ बार्षिक बितरण समारोह, भुट्टो रहे...

पिपलू घलूँ व सरोह स्कूल में हुआ बार्षिक बितरण समारोह, भुट्टो रहे मुख्य अतिथि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ बने शिक्षा का मॉडल, शिक्षा समाज के शिक्षकों के साथ मिलकर करेंगे चर्चा:भुटटो

ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिपलू घलू एवं सरोह में वार्षिक पारितोषिक बितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। और कार्यक्रम में कुटलैहड़ के  बिधायक देबेन्द्र कुमार भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर  पिपलू एवं सरोह स्कूल में मुख्यतिथि देवेंद्र भुट्टो ने पौधा रोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। बहीं बिधायक ने मेधाबी छात्रों को समानित भी किया। भुट्टो ने कहा कि पिपलू घलूँ स्कूल की सीमा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र से लगती है।

और हमारा सौभाग्य है। कि राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हमारे कुटलैहड़ विस क्षेत्र की सीमा के साथ वाले विस क्षेत्र के बिधायक है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की समस्या को देखते हुए हमने 60 करोड़ की पेयजल योजना मांगी थी। और उसे पूरा करते हुए उसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। दूसरा हमने कुटलैहड़ के युवाओं को रोजगार पर कुटलैहड़ में कुछ इंडस्ट्री लगाने की मांग की है। उंसे भी प्रभाव से सीएम साहब ने पूरा करने के लिए कहा है। कुटलैहड़ के लिए खेल मैदान ओर बंगाणा में कोर्ट खोलने की मांग भी जल्द पूरा होने जा रही है। भुट्टो ने कहा कि सोलह सिगी धार में छः हजार की आबादी है छात्रों को कुटलैहड़ में अच्छी पढ़ाई मिले। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के शिक्षक और सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनकर हम कुटलैहड़ को शिक्षा के रुप में विकसित करेंगे। और कुटलैहड़ को शिक्षा का हब बनायेगें। 

भुट्टो ने मंच से साफ शब्दों में कहा कि अध्यापकों की अदला बदली करने पर हम विश्वास नहीं रखते है।हमें एक वर्ष में कुटलैहड़ के हर स्कूल का बेहतर रिपोर्ट कार्ड शिक्षा के क्षेत्र में चाहिए। ताकि युबा वर्ग शुरू से ही शिक्षा की बेहतर नींव रख सके।  मुख्यतिथि ने पिपलू घलूँ एवं सरोह स्कूल के लिए 51,51 सौ एवं प्राइमरी स्कूलों के लिए 11,11 सौ देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला पार्षद सत्य देवी,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिजय डोगरा, अरुण पटियाल, प्रकाश चंद,किशोरी लाल,पूर्व प्रधान देबराज शर्मा,उपप्रधान भूषण शर्मा व स्कूल स्टाफ व अविभावक मौजूद रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -