चंडीगढ़ः सांसद अमृतपाल सिंह की माता को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोकने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल की माता बलविंदर कौर कनाडा जा रही थी। अमृतपाल की माता ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास जा रही थी। इस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया, जिसके बाद माता बलविंदर कौर नाराज़ हो गईं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिखों को गुलाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी फ्लाइट 3:30 बजे थी। बता दें कि अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
माता ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें अमृतसर के एसएसपी द्वारा रोके जाने का कारण बताया है और एसएसपी से परमिशन लेने की बात कही है। बलविंदर कौर ने कहा कि उसकी बेटी के बेटा हुआ है, ऐसे में बेटी को कनाडा के एममिंटन में उसके पास जा रही थी। बता दें कि इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी को इंग्लैंड जाने के दौरान अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका जाने का मामला सामने आया था।