Punjab Govt AD
HomeNationalछत पर बैठकर शराब पी रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत

छत पर बैठकर शराब पी रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोटाः यहां से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। शहर के उद्योग नगर थाना इलाके के घर की पहली मंजिल पर बैठकर एक व्यक्ति शराब पी रहा था कि अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और छत से नीचे गिरने के चलते उसकी मौत हो गई।

जानकारी देते उद्योग नगर थाना के एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि घनश्याम (52) कोटा स्टोन में मजदूरी का काम करता था। कभी कभार पर शराब पी लेता था। ऐसी ही बुधवार की रात 9 बजे के करीब वह मकान की छत पर बैठकर शराब पी रहा था।

तभी अचानक शराब के नशे में उसका बेलेंस बिगड़ गया और वह छत से गिर गया। गम्भीर घायल को परिजन इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से भी इनकार कर दिया। बाद में बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -