Punjab Govt AD
HomeNationalपाक के साथ तनाव के बीच आसमान में दिखा AN-32 लड़ाकू विमान,...

पाक के साथ तनाव के बीच आसमान में दिखा AN-32 लड़ाकू विमान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेश: भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखा रही है। शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर आज लड़ाकू विमान “टच एंड गो” रिहर्सल की जा रही हैं। सामरिक दृष्टि से इस एयर स्ट्रिप का बहुत महत्व है। मिली जानकारी के अनुसार 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस कर रहे हैं। नेपाल बॉर्डर यहां से सिर्फ 150 KM दूर है।

ये देश का पहला एक्सप्रेस वे होगा, जहां नाइट में भी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग होगी। इस दौरान सबसे पहले AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर ‘टच एंड गो’ किया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया। उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया। शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है।

यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। वहीं हरक्यूलिस, जगुआर, मिग और राफेल विमानों ने एक साथ करतब दिखाए। इसे देखकर वहां मौजूद लाखों लोगों ने तालियां बजाईं। लोगों ने सैल्यूट किया और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।” सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनका हेलिकॉप्टर भी गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -