ऊना/सुशील पंडित:अम्ब के कलरूही पुल के पास एक टैंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी और शिकायतकर्ता का दावा है कि यह दुर्घटना टैंपो चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। अम्ब थाने में शिकायत देने वाले नरेश कुमार निवासी कलरुही का आरोप है कि 9 फरवरी को जिस समय वह कलरूही पुल पर मौजूद था तभी एक टैंपो गलत दिशा से आया और उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया है। अम्ब पुलिस ने शक के आधार पर मुकेरियां पंजाब के रहने वाले टैंपो चालक शिव कुमार पुत्र गुरबचन सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अम्बः टैंपो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -