इस पुल का शिलान्यास होने पर स्थानीय लोगों द्वारा आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वीरेंद्र कंवर ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान कंवर ने इस पुल को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि लगभग 871 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल कुटलैहड़ में पर्यटन को पंख देगा। साथ ही उन्होंने 51 करोड़ से बनने वाले तिउडी-पंडोगा पुल के शिलान्यास के लिए भी केंद्र सरकार का आभार जताया।
इस आभार कार्यक्रम में स्थानीय पंचायतों के प्रधान सुनीता देवी, रायपुर मैदान से अनिता देवी, उपप्रधान टीहरा सुखदेव, दोबड़, परोइयाँ व बोहरू पंचायत के प्रधान, महिलामण्डल की प्रधान उर्मिला देवी, बीडीसी सदस्य त्रिशला देवी, सूबेदार मेजर रतन सिंह, राम कृष्ण, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे व समस्त जनता ने केंद्र सरकार व वीरेंद्र कंवर का आभार जताया।
