Loading...
Girl in a jacket
HomeHimachalभाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आबादी प्लाटों का आवंटन 18 मार्च को

भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आबादी प्लाटों का आवंटन 18 मार्च को

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भाखड़ा बांध विस्थापित 27 पात्र परिवारों को आवासीय प्लॉटों का आवंटन पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ द्वारा पारित आदेशों की  अनुपालन में किया जा रहा है।

यह आवंटन प्रक्रिया दिनांक 18 मार्च को प्रातः 11:30 बजे ग्राम देसू जोधां , तहसील डबवाली, जिला सिरसा (हरियाणा) में संपन्न होगी। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता, आरएंडएम तथा एसआर मंडल, बीबीएमबी, नंगल टाउनशिप सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

उपायुक्त कार्यालय ऊना से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपायुक्त रिसेटलमेंट फतेहाबाद ने ऊना और बिलासपुर के सभी संबंधित भाखड़ा बांध विस्थापितों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर भाखड़ा बांध विस्थापितों के लिए आरक्षित आबादी क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने का निर्देश दिए गए हैं। इनमें ऊना जिला से धियान सिंह सुपुत्र श्रीसुंदर,  पिछला गाँव ढीयोंगली, तहसील और ज़िला ऊना तथा नरायण देवी (विधवा)सुपुत्री रतन सिंह, गाँव मगनोहल मियाँ , तहसील और ज़िला ऊना शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि ग्राम देसू जोधा में बसाए गए 27 पात्र भाखड़ा बांध विस्थापित परिवारों को न्यायालय के आदेशानुसार आवासीय प्लॉट प्रदान किए जा रहे हैं,  लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए पुनर्वास प्रक्रिया को गति मिलेगी और प्रभावित परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में महत्वपूर्ण राहत प्राप्त होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page