ऊना/सुशील पंडित: युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जबाब में बीती रात तीनों सेनाओं की ज़बरदस्त प्रतिक्रिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजित डोभाल समेत तीनों सेनाओं के प्रमुखों का धन्यवाद करते हुए कहा हैं कि सेनाओं द्वारा बीती रात 9 आतंकी ठिकानों पर की गई साहसिक और सटीक कार्रवाई पर अपनी गहरी सराहना एवं गर्व प्रकट करते है
यह ऑपरेशन न केवल हमारे वीर जवानों की रणनीतिक दक्षता और अदम्य साहस का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी प्रकार की उकसावे की कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा।