Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsइस एयरपोर्ट पर आज सभी उड़ानें रद्द हुई, जानें मामला

इस एयरपोर्ट पर आज सभी उड़ानें रद्द हुई, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगरः खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। श्रीनगर एयरपोर्ट की तरफ से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट ने ट्वीट कर कहा, ‘लगातार खराब मौसम की वजह से आज की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस द्वारा बिना किसी अतिरिक्त लागत के अगली उपलब्ध उड़ान में सीट दी जाएगी।

सुबह से हो रही बर्फबारी

मालूम हो कि कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। श्रीनगर एयरपोर्ट के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा, ‘लगातार हो रही बर्फबारी और कम विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगले आदेश तक उड़ान परिचालन निलंबित कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि सुबह उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन कम विजिबिलिटी और बर्फबारी के कारण सुबह 10 बजे के बाद इन्हें निलंबित करना पड़ा।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण, घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र बारहमासी सड़क श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेहर इलाके में भूस्खलन और सड़क पर फिसलन की स्थिति के कारण राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को साफ करने का काम जारी है लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -