HomeAlia Bhatt की Grand Entry ने Ramp पर बिखेरा जलवा, लोग हुए...

Alia Bhatt की Grand Entry ने Ramp पर बिखेरा जलवा, लोग हुए दीवाने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Bollywood News: एक्ट्रेस Alia Bhatt ने हाल ही में पेरिस में एक समारोह में अपनी ग्रैंड एंट्री करके चारों औऱ जलवा बिखेर दिया। यह पेरिस फैशन वीक में Alia Bhatt का डेब्यू था और जैसे ही आलिया ने रैंप पर जलवा बिखेरा लोग उनके दीवाने हो गए। Alia Bhatt सोमवार को पैलेस गार्नियर में पेरिस फैशन वीक वूमेन रेडी-टू-वियर स्प्रिंग-समर 2025 कलेक्शन के हिस्से के रूप में लोरियल पेरिस शो “वॉक योर वर्थ” की क्रिएशन को सामने रखा है और इसके बाद से अभिनेत्री का वीडियो वायरल हो रहा है। आलिया ने गौरव गुप्ता की अलमारियों से सिल्वर मेटल कोर्सेट पहना था। जिस तरह से वे वॉक कर रही थीं कोई नहीं कहेगा कि वो पहली बार पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनीं हैं।

इस वीडियो के सामने आते ही लोग Alia Bhatt के लुक्स और उनकी ड्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट लगातार काम कर रही हैँ। वो वासन बाला की फिल्म जिगरा में वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। फिल्म को लेकर पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और वो काफी कमाल के हैं। उनके पास संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर भी है, जिसमें वह पति रणबीर कपूर और राज़ी के सह-कलाकार विक्की कौशल के साथ सह-कलाकार होंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -