Punjab Govt AD
HomeChandigarhअलर्ट जारीः आज सायरन बजाकर लोगों को घर के अंदर रहने की...

अलर्ट जारीः आज सायरन बजाकर लोगों को घर के अंदर रहने की दी गई चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः प्रशासन ने आज सायरन बजाकर लोगों को हवाई हमले की स्थिति में घर के अंदर रहने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स स्टेशन से संभावित ड्रोन हमले की हवाई चेतावनी मिली है। जिसकी चंडीगढ़ प्रशासन ने पुष्टि की है। दरअसल, चंडीगढ़ में अलर्ट सायरन बजाया जा रहा है। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है। मोहाली में भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

भारत ने वीरवार रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की पाकिस्तान की कोशिशों को नाकाम कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव के व्यापक होने की संभावना मजबूत हो गई है। इस दौरान, मोहाली प्रशासन ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। हम मोहाली के सीमावर्ती सेक्टरों में रहने वाले निवासियों को घर के अंदर रहने और खिड़कियों तथा शीशे के कांच से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -