नई दिल्ली: हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्र की मोदी सरकार ने एयरलाइंस पर शिकंजा कसते हुए कई अहम निर्देश जारी किए हैं। अब यात्रियों को सीट चुनने के नाम पर मनमाना पैसा नहीं देना होगा। मोदी सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब हर फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को देनी होगी।
Read In English : https://encounternews.in/india/government-caps-seat-charges-orders-airlines-to-offer-majority-seats-free/
अगल-बगल की सीटें ही मिले
केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार, यदि आप परिवार के साथ या दोस्तों के साथ एक ही बुकिंग पर सफर रकर रहे हैं तो संबंधित एयरलाइन को अब यह सनुनिश्चित करना होगा कि फ्लाइट में आप सब साथ बैठें। इसके अलावा एयरलाइन को ये कोशिश करनी होगी। कि अगल बगल की सीटें ही मिलें।
इंस्ट्रुमेमेंट ले जाना होगा आसान
यात्रियों की सीटों के अलावा एयरलाइंस को अब स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट ले जाने पर साफ और पारदर्शी नीतियां बनानी होगी। इसके साथ ही यात्रियों के पालतू जानवर को साथ लेकर चलने के नियम भी साफ रुप से बताने होंगे।
देरी कैंसिलेशन में यात्री के सारे हक सुरक्षित
केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार, अब यदि फ्लाइट लेट हो कैंसिल हो या एयरलाइंस की ओर से बोर्डिंग की रोका जाए। इन सभी मामलों में अब एयरलाइंस कंपनियों को यात्री अधिकराों का सख्ती के साथ पालन करना पड़ेगा। इन सबसे अलावा एयरलाइन्स को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर हर जगह यात्रियों क के हक साफ-साफ लिखने होंगे।
क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेगी जानकारी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नए नियमों के अनुसार, अब यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओमं में भी दी जाएगी ताकि हर तबके का यात्री अपने हकों को और एयरलाइंस के नियमों को ठीक से समझ सके।