Punjab Govt
HomePunjabAmritsarAir India Flight की इस जगह हुई Emergency लैंडिंग, खुला रैम एयर...

Air India Flight की इस जगह हुई Emergency लैंडिंग, खुला रैम एयर टरबाइन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से रवाना हुई एअर इंडिया की फ्लाइट की बर्मिंघम में इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का मामला सामने आया है। यह AI117 एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान है। लैंडिंग उस समय हुई जब विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) एक्टिव हो गई थी। एयरलाइन ने पुष्टि की कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप से काम कर रहे थे।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर को अमृतसर से बर्मिंघम के लिए AI117 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान रवाना हुआ था, लेकिन उसकी इमरजेंसी लेंडिंग करवानी पड़ी। इस दौरान रैम एयर टरबाइन (RAT) के एक्टिव होने का पता चला। बर्मिंघम में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्री एवं क्रू स्टाफ के मेंबर सुरक्षित हैं। हालांकि, विमान को आगे की जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसके चलते बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी उड़ान AI114 को रद्द कर दिया गया है। एअर इंडिया ने बताया कि इस उड़ान से प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।

क्या है RAT, जिससे विमान की सफल लैंडिंग हुई

रैम एयर टर्बाइन यानी RAT एक छोटा पंखा होता है जो इमरजेंसी में बिजली और हाइड्रोलिक पावर देने के लिए काम करता है। यह एक छोटा टर्बाइन होता है जो विमान के निचले हिस्से से बाहर निकलता है. यह हवा की मदद से घूमता है और इमरजेंसी स्थिति में प्लेन को मदद पहुंचाता है। इससे पैदा होने वाली बिजली से प्लेन के जरूरी कंट्रोल सिस्टम जैसे रेडियो, फ्लाइट कंट्रोल्स और हाइड्रॉलिक पावर चलते रहते हैं। जब प्लेन के दोनों इंजन फेल हो जाते हैं या मुख्य पावर सिस्टम बंद या खराब हो जाता है, तब RAT अपने आप एक्टिव हो जाता है। जरूरत पड़ने पर पायलट इसे मैन्युअली भी स्टार्ट कर सकता है। यह इमरजेंसी पावर सप्लाई के लिए काम आता है ताकि प्लेन के महत्वपूर्ण सिस्टम चालू रहें और पायलट विमान को कंट्रोल कर सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -