ऊना/सुशील पंडित। विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत ग्राम बाथू में कृषि बिभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी के बारे में जानकारी दी।
प्रगतिशील किसान सुभाष चंद जो सफलतापूर्बक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को वास्तविक रूप से बना कर बताया गया।
इस शिबिर में अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही बिभाग की स्कीम के बारे में बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर व शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया।
