नई दिल्ली: वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर एक्शन के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2026 प्लान का खुलासा हो गया है। इसके अनुसार, ट्रंप सबसे पहले ग्रीनलैंड पर अटैक कर सकते हैं। ट्रंप ने ग्रीनलैंड को 20 दिनों की डेडलाइन भी दे दी है। उन्होंने खुले तौर पर कहा कि उन्हें ग्रीनलैंड किसी भी कीमत पर चाहिए। ग्रीनलैंड का यह कहना है कि ट्रंप को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिससे दोनों देशों के बीच में तनाव बढ़े। ग्रीनलैंड के अलावा अमेरिका के निशाने पर कोलंबिया, क्यूबा, मेक्सिको और ईरान भी हैं। ट्रंप ने इन तीनों देशों को ही सख्त चेतावनी दे डाली है।
ईरान पर मंडरा रहा संकट
वहीं ईरान पर इसलिए भी संकट बढ़ रहा क्योंकि जून 2025 में अमेरिका ने इजरायल के साथ में मिलकर ईरान पर अटैक कर दिया था। अमेरिका ने फिर से ईरान के चेतावनी दे डाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो, हमले की स्थिति में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मास्को भी जा सकते हैं।
वेनेजुएला पर दूसरी बार होने वाला है हमला
अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ राउंड-2 एक्शन की भी तैयारी कर ली है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बताया कि वेनेजुएला की सरकार यदि उनके कहे के अनुसार काम नहीं करेगी तो इसका अंजाम बुरा होगा। ट्रंप वेनेजुएला को कंट्रोल में लेने के लिए जल्द ही सैकेंड राउंड का ऑपरेशन भी चला सकती है। वेनेजुएला में मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अब उपराष्ट्रपति को ही राष्ट्रपति बनाया जा रहा है। नई सरकार ने भी अमेरिका के सामने झुकने से मना कर दिया है। वेनेजुएला की नई सरकार ने बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाने का प्रस्ताव अमेरिका के सामने रख दिया है।
क्यूबा को भी दे डाली धमकी
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को भी सरेआम धमकी दे डाली है। ट्रंप का कहना है कि वहां भी लोग खुश नहीं हैं। मादुरो की सुरक्षा क्यूबा के सैनिक ही कर रहे थे। क्यूबा सरकार के अनुसार, मादुरो की सुरक्षा में उसके 32 सैनिक मारे गए है। क्यूबा को भी अमेरिका का धुर विरोधी माना जाता है क्योंकि वहां पर मिगुएल डियाज-कैनेल की सरकार है।