Loading...
Punjab Govt
HomeChandigarh2 क्लबों में हुए धमाके के बाद फिर से गैंगस्टर ने बम...

2 क्लबों में हुए धमाके के बाद फिर से गैंगस्टर ने बम धमाकों से दहलाने की दी धमकी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-26 स्थित दो नाइट क्लबों के बाहर हुए धमाकों की गूंज अभी तक कम भी नहीं हुई है कि आतंकी गोल्डी बराड़ के साथी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फिर से चंडीगढ़ को बम धमाकों से दहलाने की धमकी दी है। उसने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा है कि इसे केवल कोरी धमकी मत समझना। हम जो बोलते हैं, वो करते हैं। उसने कहा कि चंडीगढ़ और गुरुग्राम में पहले हुए धमाके छोटा से डेमो थे।

अगर उनको टैक्स नहीं दिया तो बड़े धमाके होंगे जिससे शहर के क्लब बिखर जाएंगे। रोहित गोदारा की इस पोस्ट ने शहर के क्लब संचालकों में खलबली मचा दी है। वहीं, गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करा दिया है और उस पोस्ट को भी डिलीट करवा दिया है।लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ की ओर से शहर के क्लब संचालकों और कारोबारियों से लगातार रंगदारी मांगी जा रही है। कई क्लब संचालकों को धमकी दी गई थी कि यदि उनको समय पर रंगदारी नहीं दी गई तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

वीरवार को की गई पोस्ट में रोहित गोदारा ने लिखा है कि जुआ, सटोरिये, बुकी, हवाला कारोबारी, डांस बार और क्लब चलाकर गरीब लोगों का खून चूसने और टैक्स चोरी कर करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, उन सबको टैक्स देना पड़ेगा। उधर, चंडीगढ़ बम धमाकों के तार हरियाणा के गुरुग्राम से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार सामने आया है कि गुरुग्राम में बम फेंकने आए तीनों आरोपित हिसार से बम लेकर आए थे।

उन्हें दुबई या फिर किसी दूसरे देश से बम धमाके करने का टारगेट दिया गया था। गौरतलब है कि गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। सेक्टर-29 स्थित वेयर हाउस और टाय बाक्स क्लब को 15 दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह से गैंग्सटर रोहित गोदारा ने फोन कर एक-एक करोड़ रुपये और 30 प्रतिशत हिस्सा मांगा था। नहीं देने पर बम से हमला करने की धमकी दी थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page