झारखंडः पति से तलाक के बाद ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही 26 वर्षीय युवती ने फंदा लगा लिया। युवती की पहचान आयुषी चावला के रूप में हुई। वह जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद की रहने वाली थी। वह तलाकशुदा थी। ब्वॉयफ्रेंड हर्ष सोनकर झुमरीतिलैया का फल व्यापारी है। वहीं युवती की मां का कहना है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्या की है।
तलाक के बाद आयुषी बीते 2 साल से अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी। ब्वॉयफ्रेंड हर्ष ने बताया कि वह रात को आयुषी के साथ था। सुबह 6 बजे वह अपनी फल की दुकान पर चला गया। कुछ देर बाद आयुषी का फोन आया कि वह फांसी लगा रही है। हर्ष तुरंत उसके कमरे की ओर भागा। कमरे में पहुंचने पर उसने देखा कि आयुषी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। जब तक वह उसे नीचे उतारता, आयुषी की मृत्यु हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार आयुषी की शादी 2018 में झुमरीतिलैया में हुई थी। पांच साल बाद उसका तलाक हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।