लुधियाना : दुगरी इलाके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने आरोप लगाया कि 2 युवक बंदूक के बल पर उसकी कार लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी हैबोवाल के तौर पर हुई है। जो टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि एक लड़की ने मोबाइल फोन से उसकी कैब जालंधर जाने के लिए बुक हुई थी।
जब वह मौके पर पहुंचा तो 2 युवकों ने हथियार के बल पर उसकी कैब छीन कर मौके से भाग गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और एसीपी जसरूप कौर बाठ ने कहा है कि कार जैकिंग का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है।