Punjab Govt AD
HomeNationalSocial Media पर दोस्ती कर British महिला से किया घिनौना काम, 2...

Social Media पर दोस्ती कर British महिला से किया घिनौना काम, 2 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः एक ब्रिटिश महिला के साथ कथित रूप से गैंगरेप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़िता महिला की सोशल मीडिया के जरिए भारत के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी।

देखते ही देखते महिला की व्यक्ति से दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद महिला यूके से दिल्ली उसी व्यक्ति से मिलने आ गई, लेकिन व्यक्ति के मन में प्यार की जगह कुछ और ही चल रहा था। ब्रिटिश महिला जिस होटल में रुकी थी व्यक्ति वहां खुद तो गया साथ में वह अपने एक दोस्त को भी साथ ले गया जिसके बाद होटल में महिला के साथ कथित रूप से व्यक्ति व उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -