Punjab Govt AD
HomeSportsEngland को हराकर Afghanistan ने किया उल्टफेर, बनें ये Record

England को हराकर Afghanistan ने किया उल्टफेर, बनें ये Record

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और अफगानिस्तान के मैच में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला। दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को मात दी। इसी के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद इंग्लैंड का सफर समाप्त हो गया है। जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। बहरहाल, इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने अपनी बात रखी। जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और अब क्या हुआ… अब कोई टीम अफगानिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे कम अंतर की जीत

5 रनों से- भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2013
8 रनों से- अफागानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025 (AFG vs ENG)
10 रनों से- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलंबो आरपीएस, 2002
10 रनों से- वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया, मुंबई बीएस, 2006
10 रनों से- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, कार्डिफ, 2013

दोनों पारियां मिलाकर चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

707 रन- इंग्लैंड (351/8) बनाम ऑस्ट्रेलिया (356/5), लाहौर, 2025
643 रन- भारत (321/6) बनाम श्रीलंका (322/3), द ओवल, 2017
642 रन- अफागानिस्तान (325/7) बनाम इंग्लैंड (317), लाहौर, 2025 (AFG vs ENG)
636 रन- इंडिया (331/7) बनाम एसए (305), कार्डिफ, 2013

तेज गेंदबाजों ने वनडे में लिए 5 विकेट

6/43 गुलबदीन नायब बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2019
5/45 हामिद हसन बनाम यूएई, दुबई, 2014
5/58 अजमतुल्लाह उमरजई बनाम इंग्लैंड, लाहौर, 2025 (AFG vs ENG)

आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलिंग फिगर

5/58 अजमतुल्लाह उमरजई बनाम इंग्लैंड, लाहौर चैंपियंस ट्रॉफी, 2025
4/30 मोहम्मद नबी बनाम एसएल कार्डिफ, वर्ल्ड कप, 2019
4/34 फजलहक फारूकी बनाम एसएल पुणे, वर्ल्ड कप, 2023
4/34 शापूर जादरान बनाम स्कू डुनेडिन, वर्ल्ड कप, 2015

चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा निजी स्कोर

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 146 गेंदों में 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 177 रनों की पारी खेली थी। यह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे बड़ा निजी स्कोर और चैंपियंस ट्रॉफी में भी सबसे बड़ा निजी स्कोर रहा।

जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि जब से मैं अफगानिस्तान का कोच बना हूं, हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे खेले हैं, जिसमें तीनों बार हमने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है। आज मैं अपने खिलाड़ियों से कहूंगा कि रात एंजॉय करें, लेकिन मैं चाहूंगा कि जब हमारे खिलाड़ी कल उठें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खुद को तैयार करें।

हमारी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच पर फोकस करना होगा। जोनाथन ट्रॉट का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद अन्य टीमें काफी सतर्क हो जाएंगी। अब कोई टीम अफगानिस्तान को हल्के में आंकने की गलती नहीं करेगी। हमने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और अब चैंपियंस ट्रॉफी में बड़ी टीमों को हराया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -