Punjab Govt AD
HomeNationalप्रशासनिक फेरबदलः IPS प्रवीण कुमार ITBP और प्रवीर रंजन CISF के DG...

प्रशासनिक फेरबदलः IPS प्रवीण कुमार ITBP और प्रवीर रंजन CISF के DG नियुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीर रंजन और प्रवीण कुमार को क्रमश: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने पत्र जारी करके दी है। एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रंजन वर्तमान में सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक (स्पेशल डीजी) के रूप में कार्यरत हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 जुलाई 2029 यानी रंजन की रिटायरमेंट की तारीख तक, सीआईएसएफ के महानिदेशक (डीजी) के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह सीआईएसएफ के वर्तमान प्रमुख राजविंदर सिंह भट्टी की जगह लेंगे, जो इस महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं।

वहीं, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के विशेष निदेशक प्रवीण कुमार को 30 सितंबर 2030 यानी उनकी रिटायरमेंट की तारीख तक, आईटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) के रूप में नियुक्त किया गया है। कुमार 1993 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 30 सितंबर को आईटीबीपी के महानिदेशक (डीजी) पद से रिटायर होने वाले राहुल रसगोत्रा ​​का स्थान लेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -