Loading...
HomeEntertainmentइस मामले में BJP अध्यक्ष पर भड़की Actress Trisha Krishnan, जमकर सुनाई...

इस मामले में BJP अध्यक्ष पर भड़की Actress Trisha Krishnan, जमकर सुनाई खरी खोटी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के लंबे समय से अफेयर होने की खबरें चल रही हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया परंतु फिर भी लोग उन्हें लिंक करने का कंफर्म नहीं करते। अब हाल ही में तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन ने विजय को लेकर विवादित कमेंट किया था जिसमें उन्होंने तृषा पर भी टिप्पणी कर दी थी।

तृषा कृष्णन ने दिया करारा जवाब

नयनार नागेंद्रन ने विजय को अनुभवहीन और बेचारा बताते हुए उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि जो छत पर नहीं चढ़ सकता वो स्वर्ग पर चढ़ने का सपना देख रहा है। पहले उन्हें घर से बाहर निकलना होगा वो पहले तृषा के घर से बाहर आएं तभी उनका कुछ हो सकता है। नयनात के इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी। अब नयनार के कंट्रोवर्शियल बयान पर तृष्णा का रिएक्शन भी आया है। उन्होंने कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ी हैं। पॉलिटिक्स को लेकर हमेशा उनका स्टैंड न्यूट्रल ही रहा है। तृषा ने राजनीति मामलों में उनका नाम लेकर किसी भी तरह की बयानबाजी न करने के लिए भी कहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

तृषा ने रखी अपनी राय 

वकील नित्येष नटराज ने तृषा की ओर से दिए गए बयान जारी कर उनका पक्ष भी सामने रखा है। इसमें लिखा है कि – मेरी क्लाइंट तृषा को कभी उम्मीद नहीं थी कि राज्य की राजनीति में इतने ऊंचे पद पर बैठा शख्स उन्हें लेकर ऐसी अपमानजनक और अनुचित टिप्पणी करेगा। तृषा ने हमेशा क्लियर किया है कि वो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं है न ही भविष्य में उनका ऐसा कोई इरादा है। जैसे कि पहले भी बताया गया है कि राजनीति के मामले में वो हमेशा न्यूट्रल रहती है।

तृषा चाहती है कि उन्हें सिर्फ उनके काम से पहचाना जाए न ही किसी कि तरह के राजनीतिक जुड़ाव को लेकर सबसे अहम चीज है ये है कि पर्सनल लाइफ पर पब्लिक के बीच कमेंट्री या बयानबाजी नहीं होनी चाहिए। खासतौर पर ऊंचे पद पर बैठे लोगों से उम्मीद होती है कि वो पब्लिक में जिम्मेदारी और संयम बनाए रखें। एक्ट्रेस की अपील है कि उन्हें उन चीजों में न घसीटा जाए जिनसे उनका कोई भी लेना देना नहीं है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page