नालागढ़/सचिन बैंसल: पुलिस थाना नालागढ़ की अलग-अलग टीमों ने सडक़ पर रेहडी फडी लगाने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मामले दर्ज किए । टीम ने गश्त के दौरान चौंकीवाला, कीरपालपुर व राजपुरा में चार लोगों को सडक़ पर रेहडी लगाकर आईसक्रीम व फास्टफूड़ बेचते हुए पाया। जिससे की सडक़ पर आने जाने वाले लोगों को बाधा उत्पन्न हो रही थी । कार्रवाई करते हुए नालागढ़ पुलिस थाना की टीमों ने चौकीवाला निवासी ईश्वर गिरी, यूपी निवासी अनिल निवासी, यूपी के अमर पाल और राजस्थान के राजू लाल के खिलाफ धारा 28& के तहत मामले दर्ज किए हैं । पुलिस ने रेहड़ी लगाने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे सडक़ से कुछ दूरी पर ही अपना सामान बेचें, जिससे आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की बाधा न हो।

157
नालागढ़ में सडक़ पर रेहडी-फडी लगाने वालों पर की कार्रवाई, पुलिस थाना नालागढ़ में चार अभियोग दर्ज
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
Next article
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -