HomeHimachalअंक ज्योतिष के हिसाब से 2024 आध्यात्मिक व भौतिक का वर्ष होगा

अंक ज्योतिष के हिसाब से 2024 आध्यात्मिक व भौतिक का वर्ष होगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अगर इंडिया के नाम से चुनाव लड़ेगी तो राह कठिन
सत्ता में उच्च पद के लिए होगा झगड़ा : पंडित शशि पाल डोगरा
ऊना/ सुशील पंडित : जैसे ही हम नए साल यानी 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार होते हैं, हम आने वाले समय के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अंकशास्त्र जैसी प्राचीन शास्त्रों पर नजर जरूर डालते हैं। आने वाला वर्ष कैसा रहेगा? अंक ज्योतिष के गणना के मुताबिक किस अंक के लिए कौन सा कार्य उचित होगा बता रहे हैं जाने माने अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा अंकशास्त्र के अनुसार 2024 एक अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली वर्ष होगा। 2024 की अंक ज्योतिष प्राप्त करने के लिए, जिसे हम सार्वभौमिक वर्ष संख्या भी कहते हैं। वर्ष  के अंकों को जोडक़र जो अंक प्राप्त होता है, उसी अंक का प्रभाव वर्ष भर रहता है। साल 2024 जिसका जोड़ 2 + 0 + 2 + 4 = 8 अंक जो शनि का अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि शनि जो न्याय का कारक है जो ग्रह न्यायाधीश के पद पर विराजमान है। जो हमेशा ही न्याय करने का प्रयास करता है। शनि दंडाधिकारी है अगर कोई भी किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य करता है, तो शनि महाराज उसे दंड देते हैं। शनि के दो रूप है आध्यात्मिक और भौतिक, पहले रूप में शनि धार्मिक विश्वास व कर्तव्य को दर्शाता है, वहीं दूसरा रूप विद्रोह अनुशासनहीनता संकट व क्रांति का रूप है। अंक ज्योतिष के हिसाब से 2024 का वर्ष आध्यात्मिक व भौतिक का वर्ष होगा। इस वर्ष में भूकंप और प्राकृतिक आपदा का खतरा बना रहेगा। अंक 8 नेतृत्व, समृद्धि और सफलता की संख्या है। पंडित डोगरा ने बताया कि कई आध्यात्मिक स्थानों में, आठ अनंत प्रतीक का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो हमें लगातार दोहराए जाने वाले चक्रों के बजाय कर्म पूरा करने के लिए कहता है। भारत (भारत 2 + 8 + 1 + 9 + 1 + 2 = 23 = 2 + 3 = 5) अंक जो बुद्ध का अंक है और 8 अंक का मित्र अंक है। शुभ संकेत देता है। देश के अंदर युवा क्रांति ला सकता है। अगर राजनीतिक दृष्टि के हिसाब से 2024 बहुत ही उथल पुथल वाला रह सकता है। काफी लोगों को न्याय मिलेगा। 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। जिसमें युवाओं को एक जबरदस्त मौका मिलना है। बहुत से नेताओं के सपने चूर होने है। जो किसी भी पार्टी में टिकट की आस में होंगे। भाजपा का 1 अंक बनता है जो की सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक है और शनि का शत्रु है। अगर भाजपा भारत के नाम से चुनाव लड़ती है तो देश में पुन: स्थापित हो सकती है। अगर इंडिया के नाम से चुनाव लड़ेगी तो राह कठिन हो सकती है। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलांक 8 ही है जो शनि का अंक है। जहां अपने ही अंक पर आना शुभ संकेत है, वहीं द्विजन्मा योग भी बनाता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शत्रु झूठा आरोप लगा सकते हैं और छवि को खराब करने की कोशिश करेंगे। वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। जो शनि का अंक है। साल 2024 का भी 8 अंक ही बनता है। अपने ही अंक पर आने से जहां कांग्रेस लाभ ले सकती हैं, परंतु गठबंधन इंडिया ( 9 + 5 + 4 + 9 + 1 = 28 = 2 + 8 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक बनता है जो सूर्य का अंक है जो शनि का शत्रु अंक है। जिसके कारण आपसी विरोध देगा। 2 + 2 चंद्र के अंक व 4 अंक राहु के के मेल से बना हुआ ये 8 अंक बुद्धि को भ्रमित करेगा वाणी पर संयम नहीं रहेगा और सत्ता में उच्च पद के लिए झगड़ा होगा। जिसका नुकसान भुगतना पड़ेगा। पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा कि अब अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राज्य का 9 अंक बनता है, जो मंगल का अंक है। 9 अंक मंगल 8 अंक शनि का शत्रु अंक है, जिसके कारण 2024 में हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के संकेत देता है अपनों से धोखे का योग बनता है और किसी बड़े नेता की राह कठिन कर देगा और किसी के पद जाने की संभावना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -