Punjab Govt AD
HomeNationalपूर्व CM के काफिले की गाड़ी का हुआ Accident

पूर्व CM के काफिले की गाड़ी का हुआ Accident

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी का पाली में एक्सीडेंट हो गया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में शामिल पुलिस की बोलेरो पलट गई। हादसे में 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वसुंधरा राजे ने अपनी गाड़ी रोककर घायल पुलिस के जवानों का हालचाल जाना।

 प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। हादसा पाली जिले के बाली में हुआ। प्रत्यक्षदर्शी भाजपा नेता ने बताया कि यह हादसा बाली थाने से 500 मीटर पहले हुआ है। पुलिस की गाड़ी चार पलटी खाते हुए दुकान के टीन शेट से टकराकर रुक गई। बता दें कि, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंची थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -