मथुरा: बरसाना में ‘लड्डू मार’ होली के दौरान ‘राधा रानी मंदिर’ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस बीच ‘राधा रानी मंदिर’ में सीढ़ी की रेलिंग टूटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए. खुद मंदिर के पुजारी ने इस बात की जानकारी दी है.
घटना रविवार शाम की है जब श्रद्धालु कई घंटों से मंदिर के दरवाजे खुलने का इंतजार कर रहे थे. मंदिर के पुजारी के अनुसार, मंदिर में होली से पहले उत्सव का आयोजन किया गया था और जिस वक्त रेलिंग गिरी तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए थे.
