ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला के पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें लापरवाही से वाहन चलाने के कारण नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार निवासी वार्ड नंबर 03 दियोली, तहसील घनारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी कार घर के पास सड़क किनारे खड़ी की थी।
इसी दौरान एक अन्य कार चालक पर्व निवासी चलेट ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरोपी की कार आगे जाकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भी जा टकराई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।