जयपुरः सड़क पर बंधी रस्सी से बाइक सवार युवक के गले की नस कटने से मौत होने का मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक रस्सी में घुसने से सड़क पर गिर गया था जिसके बाद लोगों ने तुरंत उसे एसएमएस हॉस्पिटल में दाखिल करवाया जहां, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी देते हुए के एएसआई माधोसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी दिनेश (40) पुत्र भगवान सिंह अपनी पत्नी व 2 बच्चों के साथ नाहरी का नाका शास्त्री नगर में किराए पर रहकर काम करता था। 8 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे दिनेश अपने साढू विवेक के साथ विद्याधर नगर सेक्टर-6 में काम से गया था। विद्याधर नगर स्टेडियम के पास से जाते समय सड़क पर बंधी रस्सी दिनेश को दिखाई नहीं दी। रस्सी उसके गले से टकराने पर बाइक आगे निकल गई और दोनों उछलकर नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायल हालत में ही दोनों बाइक लेकर कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचे। विवेक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। गले की नस कटने के कारण दिनेश को तुरंत SMS हॉस्पिटल भेजा गया। इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई। मेडिकल सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों विद्याधर नगर स्टेडियम में प्रोग्राम हुआ था। प्रोग्राम के दौरान व्यवस्था को लेकर रस्सियां बांधी गई थीं। युवक बाइक लेकर वहां से निकले और बंधी रस्सी से लगे झटके के नीचे दोनों उलछकर नीचे गिर गए। बाइक कुछ दूरी पर आगे निकल कर गिर गई। लहूलुहान हालत में बाइक चलाकर दोनों हॉस्पिटल पहुंचे थे जहां, उसकी मौत हो गई।