Punjab Govt
HomePunjabBathindaबिजली मैकेनिक की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

बिजली मैकेनिक की हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर किए बड़े खुलासे

बठिंडाः बिजली मैकेनिक की कुछ दिन पहले शरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी मुताबिक, 17 नवम्बर की रात को बठिंडा के मैन्ना चौक में स्कूटरी पर जा रहे व्यक्ति पर हथियारों से लैस होकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी जिसमें व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहे थे जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान आरोपी का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक बिजली मैकेनिक मध्य प्रदेश से एक महिला को लेकर आया था और बठिंडा में किराये के मकान में रह रहा था। मृतक व्यक्ति का महिला के साथ अवैध संबंध था और वह पहले मध्य प्रदेश में रहता था। मोबाइल फोन के जरिए उनकी दोस्ती हुई थी और फिर वह महिला को मध्य प्रदेश से भगाकर बठिंडा ले आया था।

महिला के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि उन्हें मृतक का पता लग गया। उसके बाद आरोपियों ने उसे गोलियों से भून डाला। आरोपियों में एक महिला का भाई तो वहीं दूसरा उसका बेटा है। पुलिस ने भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -