मनोरंजन: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। तीसरे हफ्ते में कंटेस्टेंट्स ने अपने असली रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। आने वाले एपिसोड में और भी धमाके होने वाले हैं। बीबी हाउस में अब अगला कैप्टन बनने के लिए जबरदस्त टक्कर होगी। शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें कैप्टेंसी टास्क का गेम थोड़ा हिंसक हो गया है। गेम में बासीर अली की आवेज दरबार और अभिषेक बजाज के साथ लड़ाई हो गई है। इस दौरान इनमें फिजिकल फाइट और धक्का-मुक्की भी हुई।
कैप्टेंसी टास्क के लिए हुई लड़ाई
टास्क के लिए घर में दो टीमें बनाई गई है। टीम ब्लू को बासीर अली खान और टीम रेड को अभिषेक बजाज हेड कर रहे हैं। टास्क के दौरान अभिषेक और बासीर में फिजिकल फाइट देखने को मिली है। जीतने की जिद्द में दोनों में एग्रेशन देखने को मिला। बसीर ने अभिषेक को लूजर तक कह दिया। दोनों एक दूसरे के करीब आकर चीखने चिल्लाने लगे। अभिषेक ने दूसरी टीम को ब्लॉक करने के लिए बोर्ड को पकड़ा और यह देखकर बसीर भड़क गए।
Captaincy ka game bann gaya intense jab shuru huyi Baseer aur Abhishek ke beech clash! 😰
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/1z6NNMvbtM
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 10, 2025
आवेज दरबार भी भड़के
बजाज के साथ अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई थी कि बसीर अली आवेज दरबार पर चिल्लाने लग गए। उन्हें गेम में फेयर रहने की धमकी दे डाली। बसीर ने आवेज को कहा कि वो उनके किस्से खोल देंगे। आवेज ने बसीर को फट्टू भी कहा जिसके बाद बसीर ने आवेज को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों में हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
तीन हफ्तों के बाद आवेज को इतना गुस्से में देख फैंस भी हैरान हो गए हैं। उन्हें ऐसे अपने लिए स्टैंड लेते देख सभी उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक की टीम रेड इस मुकाबले में जीती है और सभी ने मिलकर अमाल को घर क नया कैप्टन बनाया है।
Bigg boss ke ghar mein barse angaar, Awez aur Baseer ke beech hui badi takraar! 🫣
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @colorstv par.
Watch Now: https://t.co/53fP5xc5bp pic.twitter.com/Fg3X3ceoX2
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 11, 2025
घर की सबसे पहली कैप्टन बनी थी कुनिका
कैप्टन की अगर बात करें तो घर की सबसे पहली कैप्टन कुनिका सदानंद बनी थी परंतु घरवालों के विरोध के बाद उन्होंने 1 दिन बाद ही सत्ता छोड़ दी थी। कुनिका के बाद बासीर अली खान को घर का कैप्टन बनने का मौका मिला। बिग बॉस के घर में फैंस को आए दिन नया ड्रामा दिखने को मिलता है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प है कि वीकेंड के वॉर में किसका गेम सराहा जाएगा।
