Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsAAP Party ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूचि, देखें लिस्ट

AAP Party ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूचि, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दूसरे दलों से आए कई नेताओं पर पार्टी ने जताया भरोसा

नई दिल्लीः दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी की PAC की आज अहम बैठक हुई जिसमें चर्चा के बाद पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की पहली लिस्ट में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। आम आदमी पार्टी ने दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भी टिकट दिया है। इसमें हाल में भाजपा छोड़कर आप के साथ जुड़ने वाले अनिल झा का भी नाम है।

आम आदमी पार्टी ने जिन नेताओं को टिकट दिया है उनमेंं ब्रह्म सिंह तंवर और अनिल झा ने हाल ही में बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। बीबी त्यागी ने 5 नवंबर को बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। जुबेर चौधरी ने कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। वीर सिंह धिंगान ने भी एक हफ्ते पहले कांग्रेस छोड़ के आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। सोमेश शौकीन भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

बता दें कि दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2025 के फरवरी महीने में कराया जा सकता है। साल 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -